Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा किया : स्वराज

हमें फॉलो करें ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा किया : स्वराज
, शुक्रवार, 9 जून 2017 (08:09 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार रात कहा कि ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को उनके बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में ले लिया गया था।
 
स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि मुझे तमिलनाडु के 25 भारतीय मछुआरों की रिहाई और उन्हें वापस बहरीन भेजे जाने की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है। इन्हें ईरानी कोस्टगार्ड ने मार्च 2017 से 5 बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में रखा हुआ था। स्वराज ने रिहाई को सुगम बनाने के लिए अथक प्रयासों के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास का भी शुक्रिया अदा किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में दूसरी कक्षा की पुस्तक में अधूरा राष्ट्रगान : कांग्रेस