Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीदेवी को अंतिम विदाई, आज भारत पहुंचेगा पार्थिव शरीर

हमें फॉलो करें श्रीदेवी को अंतिम विदाई, आज भारत पहुंचेगा पार्थिव शरीर
, सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (08:48 IST)
फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड के साथ ही देश में शोक की लहर है। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाया रहा है। अब से कुछ ही घंटों में उनका शव मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाने के लिए अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट दुबई भेजा गया है।

मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर अंतिम दर्शन को रिश्तेदार, दोस्त, फिल्मी जगत की सभी हस्तियां और फैंस पहुंचने लगे हैं।  दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्रीदेवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंपा जाएगा। पेश है ताजा जानकारी- 
* भाग्य बंगला लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 
- ताजा खबरों के मुताबिक अभी तक श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई
-  दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद
-  खबरों के मुताबिक 12 बजे दुबई से रवाना होगा विशेष विमान
 - श्रीदेवी के अंतिम दर्शन को अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पहुंचे निर्माता करण जौहर


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी के निधन से गमगीन हुआ बॉलीवुड, अंतिम संस्कार आज