Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

हमें फॉलो करें सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी
, शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (16:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को यहां मामूली उपचार के बाद सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बुधवार को 69 वर्षीय नेता को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार, बीमारी और कंधे में चोट लगने के कारण 11 दिनों तक इलाज किए जाने के बाद 14 अगस्त को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
 
अस्पताल के उपाध्यक्ष (प्रबंधक मंडल) डॉक्टर एसपी बयोत्रा ने बताया कि मामूली उपचार के लिए 17 अगस्त को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 
 
गांधी के स्वास्थ्य में शीघ्रता से सुधार हुआ और उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें आराम करने, स्वास्थ्य लाभ करने और आगे चिकित्सकीय परामर्श लेते रहने की सलाह दी गई है। अपने अंतिम चिकित्सा बुलेटिन में अस्पताल ने कहा है कि सोनिया गांधी को दोपहर में हालत स्थिर रहने पर छुट्टी दे दी गई।
 
वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार हो जाने के बाद सोनिया गांधी को पूर्व में 3 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बलूच बहन ने राखी पर मोदी से यह मांगा...