Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी सरकार में बढ़ा स्मृति ईरानी का कद...

हमें फॉलो करें मोदी सरकार में बढ़ा स्मृति ईरानी का कद...
नई दिल्ली , मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (11:17 IST)
नई दिल्ली। वेंकैया नायडू के राजग के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का कद बढ़ गया है। उन्हें नायडू के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 
नरेंद्र सिंह तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया। पहले यह मंत्रालय वेंकैया नायडू के पास था।

नायडू ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पास सूचना एवं प्रसारण और आवासीय एवं शहरी मामलों के दो मंत्रालय थे। 
 
भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। इस पद पर उनका चुना जाना लगभग तय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत