Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब राजनीति और बॉलीवुड में यौन संबंधों पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

हमें फॉलो करें अब राजनीति और बॉलीवुड में यौन संबंधों पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (15:44 IST)
नई दिल्ली। कोरियोग्राफर सरोज खान और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राजनीति और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में यौन संबंधों को लेकर विवादित बयान दिया है। 
 
सिन्हा ने कहा कि राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में काम कराने के लिए सेक्स की मांग की जाती है। सरोज और रेणुका का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि दोनों ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। दरअसल, राजनीति और फिल्म जगत दोनों ही जगह आगे बढ़ने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग और पेशकश की जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि इसमें नया कुछ भी नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत पुरानी और आजमाई हुई तरकीब है। हालांकि उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच व्यक्तिगत पसंद है। इसके लिए किसी लड़की को मजबूर नहीं किया जाता।
 
उन्होंने सवाल किया कि यदि आपके पास देने के लिए कुछ है और आप किसी को इसका प्रस्ताव दे रहे हैं, जो इसका इच्छुक है, इसमें जबर्दस्ती और मजबूरी कहां है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस गांव के मर्द भी औरतों की तरह पहनते हैं कपड़े