Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शरद यादव बोले-योगी का काम घंटा बजाना है, वे घंटा बजाएं

हमें फॉलो करें शरद यादव बोले-योगी का काम घंटा बजाना है, वे घंटा बजाएं
नई दिल्ली , बुधवार, 27 जून 2018 (15:41 IST)
नई दिल्ली। जनता दल यू के पूर्व नेता शरद यादव ने भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि योगी का काम घंटा बजाना है, वे घंटा बजाएं। 
 
यादव ने कहा कि उनकी राम मंदिर में कोई आस्था नहीं है। वे सिर्फ जिंदा इंसान की पूजा करते हैं। यादव ने कहा कि जब संविधान में पूजा करने का नहीं लिखा है तो मैं पूजा क्यों करूं। 
 
शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व सामूहिक होगा। लोकसभा चुनाव के बाद तय किया जाएगा कि प्रधानमंत्री कौन होगा। 
 
webdunia
केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि ये अद्भुत और अलबेली सरकार है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश को 20 साल पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कदम ने बैंकों को तबाह और बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कश्मीर की बर्बादी का भी आरोप लगाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपया 19 माह के निम्नतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा