Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेक्स स्कैंडल पर किया था फेसबुक पोस्ट, हुआ गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सेक्स स्कैंडल पर किया था फेसबुक पोस्ट, हुआ गिरफ्तार
कडलूर (तमिलनाडु) , शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (17:50 IST)
कडलूर (तमिलनाडु)। सोशल मीडिया पर सेक्स स्कैंडल के मामले में गिरफ्तार एक प्रोफेसर से कई मंत्रियों के संबंध बताने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराध शाखा ने कीज इरुप्पु गांव के रहने वाले संतोष को कल गिरफ्तार कर लिया।

व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर राज्य के मंत्रियों का संबंध देवांगा आर्ट्स कॉलेज की प्रोफेसर निर्मलादेवी के साथ होने का पोस्ट करने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी से पहले उन्होंने उसके फेसबुक पोस्ट का अध्ययन किया, जो आपत्तिजनक हैं। अधिकारियों ने बताया कि डिप्लोमाधारक संतोष को आगे की पूछताछ के लिए चेन्नई ले जाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनियाभर में ज्यादातर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते