Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

SBI के सर्वर में गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आ गई डबल सैलरी

हमें फॉलो करें SBI के सर्वर में गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आ गई डबल सैलरी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (17:22 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक 31 अक्टूबर से देश भर में एटीएम से कैश निकालने की सीमा को 40 हजार से घटाकर 20 हजार कर दिया है। इस बीच एसबीआई का सर्वर डाउन होने से पंजाब के कुछ सरकारी कर्मचारियों के खाते में डबल सैलरी आ गई।
 
बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वे अपने कर्मचारियों को इस बात की सूचना दें कि कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण उनके बैंक खातों में दोगुना वेतन पहुंच गया है। इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि वे अपने खातों से अतिरिक्त वेतन न निकालें।
 
इस बीच कई खातों से अतिरिक्त रकम की रिटर्न एंट्री करा ली गई, लेकिन खातों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण बैंक बचे हुए खातों को सील कराने जा रहा है।
 
बैंक ने कर्मचारियों से कहा हैं कि अगर लोगों ने अपने खातों में आई अतिरिक्त राशि को निकाल लिया है, तो उसे अपने विभाग के कैशियर के पास जमा कराएं, वर्ना ब्याज सहित उस राशि की भरपाई करनी होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप में इन कारणों के चलते समय से पहले हो सकती है इंडियन प्रीमियर लीग