Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया आरक्षण का समर्थन

हमें फॉलो करें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया आरक्षण का समर्थन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 अप्रैल 2024 (15:56 IST)
हैदराबाद। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरक्षण को लेकर विपक्ष के हमले के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संगठन ने हमेशा संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन किया है।
 
यहां एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का उल्लेख किया और कहा कि इसमें झूठा दावा किया गया है कि आरएसएस आरक्षण का विरोध करता है।
 
उन्होंने कहा कि जब से आरक्षण अस्तित्व में आया है, संघ ने संविधान के अनुसार आरक्षण का पूरी तरह समर्थन किया है। आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े वाकयुद्ध के बाद भागवत ने यह टिप्पणी की है।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आरएसएस-भाजपा आरक्षण का विरोध करते हैं।
 
आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखाई नहीं देता हो। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने क्यों दिया इस्तीफा?