Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनाथ का दावा- 2022 तक खत्म होगा आतंकवाद, कश्मीर पर निकलेगा समाधान

हमें फॉलो करें राजनाथ का दावा- 2022 तक खत्म होगा आतंकवाद, कश्मीर पर निकलेगा समाधान
लखनऊ। , शनिवार, 19 अगस्त 2017 (09:24 IST)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि वर्ष 2022 तक आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा, वर्ष 2022 तक कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा।
 
उन्होंने 'संकल्प से सिद्धि-न्यू इंडिया मूवमेंट: 2017-2022 नए भारत का निर्माण' कार्यक्रम के मौके पर सभी को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सांप्रदायिकता मुक्त और जातिवाद मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।
 
गृहमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक जन आंदोलन बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की सियासत करती है।
 
गृह मंत्री ने कहा कि अगर लोग 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शपथ लेकर 1947 में आजाद हो सकते हैं, तो आजादी मिलने के 70 साल बाद भी देश आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पाया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले 'न्यू इंडिया' को साकार करने का वादा किया है। 
 
#
राजनाथ ने शुक्रवार को मध्य विधान सभा की ओर ऐशबाग के आशा बिहार गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि दुनिया के राजनीतिक विशेषज्ञों का दावा है कि वर्ष 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। हाल में असम, अरुणाचल, मणिपुर में भाजपा की सरकारें बनी है। कर्नाटक में बनने जा रही है। देश के लोगों का मानना है कि भाजपा के युग की शुरूआत हो चुकी है।
 
सिंह ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। भाजपा की ही देन है जो झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का खाता खुल गया है। गरीब को मुफ्त गैस दी गई। 
 
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। गरीबों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। बेनामी संपत्ति कानून को चालू किया गया है जिसके तहत 800 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। तीन हजार फर्जी कम्पनियों पर सरकार नजर रखे हुए है। शहर के विकास के लिए 104 किमी. रिंग रोड का काम शुरू हो गया है। सात फ्लाई फ्लोर बनाने की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। पांच वर्ष में लखनऊ में 10 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया था। जिसे पूरा किया जा रहा है।
 
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को स्वागत करता हूं। क्योंकि पार्टी को विजय दिलाने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी, पूर्व सांसद कुसुम राय, क्षेत्रीय पार्षद साकेत शर्मा व पूर्व विधायक विद्या सागर गुप्ता। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश लेंगे शरद यादव पर बड़ा फैसला