Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नक्सलियों को राजनाथ की कड़ी चेतावनी

हमें फॉलो करें नक्सलियों को राजनाथ की कड़ी चेतावनी
, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (18:05 IST)
दुमका। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि गरीबों के बच्चों को हथियार थमाकर विकास की गति रोकने वाले उग्रवादी मुख्यधारा में लौट जाएं नहीं तो उन्हें गम्भीर परिणाम भुगतना होंगे।
           
सिंह ने यहां झारखंड की रघुवर सरकार के 1000 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित गरीब विकास मेला को संबोधित करते हुए कहा विकास को और गति देने के लिए नक्सलवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो उन्हें इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। 
            
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के नाम पर कुछ लोग गरीबों के बच्चों को गुमराह कर रहे हैं और मासूम बच्चों के हाथों में हथियार देकर विकास की गति बाधित कर रहे हैं, जबकि नक्सली गरीबों के पैसे से ऐशोआराम की जिन्दगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में तेजी से कार्य भी कर रही है।
            
सिंह ने कहा कि सरकार को हिंसक गतिविधियों के जरिए विकास की गति रोकने वाले तत्वों की पूरी जानकारी है। समाज में दहशत पैदा करने का सिलसिला अब नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनीभरे लहजे में कहा कि नक्सली यदि मुख्यधारा में नहीं लौटे तो झारखंड सहित देश की धरती से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलदीप के कायल हुए सचिन और सौरव