Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेल यात्रियों के लिए खुशखबर, स्क्रीन पर अंगुली रखते ही पाएं सभी जानकारी

हमें फॉलो करें रेल यात्रियों के लिए खुशखबर, स्क्रीन पर अंगुली रखते ही पाएं सभी जानकारी
नई दिल्ली , रविवार, 28 जनवरी 2018 (07:56 IST)
नई दिल्ली। रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे ने अपनी तरह का पहला टच स्क्रीन किऑस्क लांच किया है। इस एकल पूछताछ केंद्र में यात्रियों को स्क्रीन पर अंगुली रखते ही सभी सवालों का उत्तर मिल जाएगा।
 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री गाइड किऑस्क लांच किया। इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसे दिल्ली डिवीजन ने तैयार किया है।
 
लोहानी ने कहा कि अगले दो महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह के 15 किऑस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। बाद में भारतीय रेलवे के बड़े रेल स्टेशनों पर यह प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी बोले, 60 हजार गांवों को स्टार्ट अप के तहत जोड़ेंगे