Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरुण जेटली की बीमारी से राहुल दुखी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

हमें फॉलो करें अरुण जेटली की बीमारी से राहुल दुखी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली , बुधवार, 16 जनवरी 2019 (22:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी धुर विरोधी भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बीमारी की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि मैं यह सुनकर दुखी हूं कि अरुण जेटली जी ठीक नहीं हैं। हम उनके विचारों को लेकर प्रतिदिन लड़ सकते हैं। लेकिन, मैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें जल्दी से ठीक होने के लिए अपनी सद्भावनाएं और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
webdunia
कांग्रेस नेता ने जेटली को संबोधित करते हुए कहा कि जेटली, इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके और आपके परिवार के साथ हैं। जेटली इलाज के लिए रविवार को अमेरिका रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, जेटली सामान्य जांच के लिए ही गए हैं और इस सप्ताह के अंत तक लौट आएंगे। पिछले साल उनका गुर्दा प्रत्यरोपण हुआ था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में भर्ती