Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूख पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब

हमें फॉलो करें भूख पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब
, शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (19:06 IST)
नई दिल्ली। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के तीन पायदान नीचे उतरने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शायरी के माध्यम से की गई प्रतिक्रिया का केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने उसी अंदाज में जवाब दिया है। 
 
गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के सौवें स्थान पर खिसकने के संबंध में ट्विटर पर शायरी के जरिए व्यंग्य किया था। उन्होंने लिखा था- "भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ, आजकल दिल्ली में जेरे बहस है ये मुद्दआ।'
 
इस पर श्रीमती ईरानी ने इसी शेर के अंदाज में शनिवार को ट्वीट किया- ऐ सत्ता की भूख, सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या हुआ, खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।'
 
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करके कहा था, 'उन लोगों को प्रबुद्ध करने के लिए ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर तथ्य बनाम गल्प, जो तथ्यों को तोड़-मरोड़कर देश को नीचा दिखाना चाहते हैं।' (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनआरआई को मिलेगा प्रॉक्सी वोटिंग का अधिकार : सुषमा स्वराज