Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल ने पूछा- विकास का क्या हुआ, लोग जोर से बोले...

हमें फॉलो करें राहुल ने पूछा- विकास का क्या हुआ, लोग जोर से बोले...
, सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (12:17 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। खेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार और प्रधानंमत्री नरेन्द्र पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात में गरीब किसानों की जमीनें उद्योगपतियों को दे दी। सरकार उद्योगपतियों को मदद पहुंचा रही है। 
 
राहुल ने कहा कि उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है तो किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि 22 साल में गुजरात के किसानों का क्या मिला?

 
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हंसते हुए नोटबंदी कर लाखों का नुकसान कर दिया। रोज कम से कम 30 हजार लोगों को रोजगार चाहिए, जबकि केन्द्र सरकार सिर्फ 450 लोगों को रोजगार दे पा रही है।
 
भाषण समाप्त कर राहुल लौट ही रहे थे कि उन्होंने पलटकर लोगों से सवाल कर दिया कि विकास का क्या हुआ?  लोगों ने जोर से गुजराती में कहा गांडो थयो छे (पागल हो गया है)। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर #विकासगांडोथयोछे काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश ने नोटबंदी, जीएसटी को लेकर मोदी पर साधा निशाना