राहुल का पीएम मोदी पर तीखा हमला, पूरा विपक्ष मिलकर भाजपा को हराएगा

Webdunia
सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (17:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2019 में विपक्षी दल मिलकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है।


'भारत बंद' के तहत रामलीला मैदान के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन में गांधी ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। जनता ने भरोसा कर उनकी सरकार बनवाई। अब लोगों को साफ एहसास हो गया उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी सही कहते हैं कि जो उन्होंने साढ़े चार साल में वो किया जो 70 साल में नहीं हुआ। अब लोगों को पता चल गया है कि उन्होंने साढ़े चार साल में हिंदुस्तानियों को आपस में लड़वाया। एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़वाया। जातियों को लड़वाया।

राहुल ने दावा किया कि महिलाओं पर अत्याचार होते रहे पर प्रधानमंत्री ख़ामोश रहे। पूरे देश में मोदी जी पेट्रोल डीजल और गैस पर विपक्ष में रहते हुए खूब बोलते थे, लेकिन अब एक शब्द नहीं बोलते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राफेल के सवाल पर प्रधानमंत्री ख़ामोश हैं। एक मित्र उद्योगपति को 45 हजार करोड़ दे दिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये देश की आम जनता का पैसा है। नोटबंदी के नाम पर अपने मित्रों का काला धन सफेद करवाया। फिर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। मंझोले और छोटे उद्योगों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज बंद में शामिल सभी दल मिलकर मोदी को हराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि सब मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया। कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 'भारत बंद' बुलाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

शराब घोटाले को लेकर कोर्ट में कौनसा सच बताने वाले हैं केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल ने किया खुलासा

Unemployment crisis : भारत में 83% युवा बेरोजगार, तेजी से घट रही लोगों की इनकम, ILO की रिपोर्ट

मीडिया को दिखाने के लिए ऐसा किया, बेटे के साथ सुलह से विजयपत सिंघानिया ने किया इनकार

पीलीभीत से गांधी परिवार की विरासत का अंत, टिकट कटने पर छलका वरुण गांधी का दर्द

खुशखबर, नितिन गडकरी का ऐलान अब खत्म होगा टोल टैक्स

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर-मुरैना में लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर फंस गई कांग्रेस, खंडवा में भी बैकफुट पर पार्टी

वरुण गांधी ने पीलीभीतवासियों को लिखा भावुक पत्र, कहा- पीलीभीत से रिश्ता आखिरी सांस तक रहेगा

AAP नेता का दावा, भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान

दिलीप घोष की बढ़ी मुश्किलें, ममता पर टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज

अगला लेख