Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से शुरू होगा 14 राज्यों का सफर

हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (10:54 IST)
bharat nyay yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। मणिपुर से मुंबई के बीच होने वाली यह यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी।
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर ये यात्रा होगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए होने वाली यह यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।
 
वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक चली थी। लगभग 136 दिनों में उन्होंने 4,080 किलोमीटर की यात्रा थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WFI विवाद के बीच अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानों से की चर्चा