Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?

हमें फॉलो करें चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका, कहा- वाह रे भाजपा का न्याय?
, गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (14:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- 'उन्नाव बलात्कार मामला : पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ्तार। भारी जनदबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।'
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर बलात्कार मामला : पीड़िता गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जनदबाव पड़ने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?
 
गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PMC Bank संकट : 10 पाइंट में जानिए डूबते बैंक की कहानी...