Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो लोड किया

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो लोड किया
, बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (18:13 IST)
देवबंद (सहारनपुर)। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले एक युवक को पुलिस ने बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि देवबंद पुलिस ने कमल त्यागी नामक युवक को उसके गांव अम्बेहटा शेखा से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी गांव अम्बेहटा शेखा के पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी का भतीजा है। उसने 14 मिनट का एक आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर लोड किया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

कमल ने वीडियो में अनुसूचित जातियों के खिलाफ भी भड़ास निकाली। जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए देवबंद पुलिस को निर्देश दिए कि वे आरोपी युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छह फुट ऊंची दीवार फांदकर सलमान से मिलने पहुंची नाबालिग...