Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में घातक प्रदूषण, इस तरह बचें...(वीडियो)

हमें फॉलो करें दिल्ली में घातक प्रदूषण, इस तरह बचें...(वीडियो)
राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण घातक स्तर तक पहुंच चुका है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की सरकार ने प्रदूषण के मद्देनजर स्कूलों की छुट्‍टियां घोषित कर दी हैं। लेकिन इतने प्रयास ही काफी नहीं हैं। 
इसके लिए लोगों को भी अपने स्तर पर कोशिशें करनी होंगी। लोगों को चाहिए कि वे स्वयं प्रदूषण न फैलाएं साथ ही कूड़ा-करकट न जलाएं। साथ ही सरकार पर भी दबाव बनाएं ताकि अपने इलाके या शहर को प्रदूषणमुक्त किया जा सके। इस तरह बचें घातक प्रदूषण से : 
 
  • समय-समय पर आंखों और चेहरे को पानी से साफ करें। 
  • व्यायाम सूरज उगने के बाद ही करें। क्योंकि सुबह के समय प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है और व्यायाम के दौरान सांस तेजी से अंदर-बाहर होती, इसलिए यह नुकसानदायक हो सकता है। 
  • ताजा फल और सब्जियां भरपूर खाएं। 
  • पानी खूब पिएं। यदि डॉक्टर ने कम पानी पीने की सलाह दी है तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर पूछें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या विंटर टूरिज्म भरपाई कर पाएगा कश्मीर को हुए नुकसान की?