Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शत्रुघ्‍न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना...

हमें फॉलो करें शत्रुघ्‍न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना...
, सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (17:10 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता के सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा ने पंजाब नेशनल बैंक में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है। सिन्हा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी के चौकीदार वाले बयान की याद दिलाते हुए कहा एक राष्ट्रीय बैंक में अप्रत्याशित घोटाला...और सरकार में सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों में स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी की कमी।


बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह। न ही चौकीदार ए वतन न ही वित्त मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण आया है। सिन्हा ने कहा माननीय सर, जब आपने कहा था कि कांग्रेस को 60 साल दिए, आप मुझे 60 महीने दे दो। लोगों को चौकीदार उस घोषणा का मतलब तब समझ नहीं आया था।

हम लोग अब उस सांकेतिक संदेश को समझ रहे हैं। बल्ले बल्ले! जियो! पीएनबी जिंदाबाद। जय हिंद! उन्होंने कहा कि भारत एक मात्र देश है जहां सर्वोच्च पद पर बैठे लोग समुचित स्पष्टीकरण के साथ सामने नहीं आते हैं लेकिन इसे राष्ट्र जानना चाहता है। अगर लोगों के लिए मायने नहीं रखता है तब भी। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड को भी सख्त साक्षात्कार देना पड़ा। लेकिन यहां साक्षात्कार सिर्फ सरकारी दरबारियों को मिलता है।

उन्होंने इससे पहले भी एक अन्य ट्वीट में लिखा था, हे प्रधान सेवक, हे प्रधान रक्षक, चौकीदार-ए-वतन, सभी धोखेबाज दिनदहाड़े फ्राड कर विदेश भाग गए, क्या हम नेहरू को ब्लेम कर सकते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को लाइसेंस दिया? सिन्हा ने कहा, बड़ा चौकीदार सो गया, छोटा दमदार खो गया, और हम सब देखते रह गए।  (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार लुढ़के