Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 दिन में 3 बार बंगाल जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, संदेशखाली के पास करेंगे सभा

6 मार्च को उत्तर 24 परगना जिले का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

हमें फॉलो करें PM Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (15:12 IST)
PM Narendra Modi west bengal visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1, 2 और 6 मार्च को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। 6 मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। इसी जिले में संदेशखाली है जो इन दिनों सुखिर्यों में है।
भाजपा सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि मोदी आधिकारिक दौरे पर 1 और 2 मार्च को क्रमश: आरामबाग और कृष्णानगर में होंगे। वे यहां जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
 
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
 
इस मुद्दे पर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है।
 
ऐसी अटकलें हैं कि मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। शेख के दो सहयोगियों के साथ-साथ अन्य लोगों पर सामूहिक बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने कुछ शिकायतकर्ताओं को उसके सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसान आंदोलन के बीच खट्टर सरकार का बजट पेश, फसल ऋण पर ब्याज माफी की घोषणा