Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपातकाल पर नरेन्द्र मोदी, सत्ता सुख के लिए देश को जेलखाना बना दिया...

हमें फॉलो करें आपातकाल पर नरेन्द्र मोदी, सत्ता सुख के लिए देश को जेलखाना बना दिया...
मुंबई , मंगलवार, 26 जून 2018 (14:14 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस पार्टी ने सत्ता सुख के लिए आपातकाल के दौरान देश को बड़े कारागार में तब्दील कर दिया हो और संविधान को कुचल डाला हो, वही दल आज भय फैला रहा है कि मोदी संविधान खत्म कर देगा।
 
देश में आपातकाल लागू करने की 43वीं वर्षगांठ पर यहां के बिरला मातोश्री ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश में कांग्रेस और विशेषकर एक परिवार को जब अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा तो उन्होंने देश पर खतरा बता दिया और कहा कि देश तबाह होने वाला है और इसे हम ही बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार के लिए इस देश की न्यायपालिका की गरिमा पर भी चोट की गई और कांग्रेस की इस मानसिकता में आज भी अंतर नजर नहीं आता। 
 
मोदी ने कहा कि कोई यह समझने की गलती न करें कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं। हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख और परिवार भक्ति के लिए लोकतंत्र और संविधान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी बोले, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से नहीं बढ़ेगी महंगाई