Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईएनएस कलवरी: समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, मेक इन इंडिया का यह शानदार उदाहरण

हमें फॉलो करें आईएनएस कलवरी: समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, मेक इन इंडिया का यह शानदार उदाहरण
मुंबई , गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (09:05 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को स्कोर्पिन श्रेणी की नौसेना पनडुब्‍बी ‘आईएनएस कलवारी’ को सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएनएस कलवारी मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना को बधाई देते हुए कहा कि कलवरी को राष्ट्र को समर्पित करना सौभाग्य की बात। 21वीं सदी के विकास का रास्ता हिंद महासागर से निकलेगा।
 
उन्होंने कहा कि चाहे समुद्र के रास्ते आने वाला आतंकवाद हो, पाइरेसी की समस्या हो, ड्रग्स की तस्करी हो या फिर अवैध फिशिंग, भारत इन सभी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि आज सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए बहुत गौरव का दिन है। मैं सभी देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  
 
आईएनएस कलवारी एक डीजल- इलेक्ट्रिक युद्धक पनडुब्‍बी है, जिसे भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड ने बनाया है। यह स्कॉर्पिन श्रेणी की उन 6 पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्‍बी है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना है। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल की कामयाबी को दर्शाता है।
 
इस परियोजना को फ्रांस के सहयोग से चलाया जा रहा है। फ्रांस की रक्षा एवं ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस द्वारा डिजाइन की गई पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई जा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और शाह के खिलाफ भी कार्रवाई करे चुनाव आयोग : कांग्रेस