Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल की बाढ़ : भयानक चित्र देखकर सिहर उठेंगे आप...

हमें फॉलो करें केरल की बाढ़ : भयानक चित्र देखकर सिहर उठेंगे आप...
, शनिवार, 18 अगस्त 2018 (16:22 IST)
केरल में भारी वर्षा के चलते भीषण बाढ़ का कहर जारी है। अब तक 300 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए हैं। जहां सुरक्षाबल पुरजोर तरीके से लोगों की जान बचाने में जुटे हैं, वहीं सामाजिक संगठन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लाखों लोग जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें बाढ़ की भयावहता दिखाई देगी तो जिंदगी के लिए संघर्ष भी। लाखों लोगों को हिला देने वाले बाढ़ के ये दृश्य देखकर हर कोई सिर जाएगा। 
 
केरल के एक बाढ़ प्रभावित एरिया में मकान की छत पर बैठे लोग मदद के इंतजार में। शायद यही सोच रहे हैं कि आसमान से कोई फरिश्ता आएगा और हमें बचा लेगा। 
webdunia
सब कुछ तबाह हो गया। वायनाड जिले में पानी से तबाही के बाद अब अवशेष ही दिखाई दे रहे हैं।
webdunia
घरों के आसपास भरा हुआ पानी यह बताने के लिए काफी है कि बाढ़ प्रभावित केरल में लोग किस हाल में हैं। 
webdunia
अजगर की तरह बढ़ता हुआ पानी, मानो हर किसी को निगल लेगा।
webdunia
आम दिनों में सामान्य गति से बहने वाली नदियों ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है। जिन नदियों की गोद में लोग अठखेलियां करते हैं, वही अब लोगों को डरा रही हैं।
webdunia
केरल के मुन्नार इलाके का एक दृश्य जहां अब सिर्फ सन्नाटा पसरा है।
webdunia
जहां कभी प्राकृतिक सौन्दर्य दिखाई देता था अब वहां बाढ़ की वीभत्सता है। 
webdunia
अब चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
webdunia
यह केरल वायनाड जिले का दृश्य है, जहां भूस्खलन से अवरुद्ध हुई सड़क को साफ किया जा रहा है। 
webdunia
हमारे सुरक्षाबलों के जांबाज अपनी जान को दांव पर लगाकर भी लोगों की जान बचा रहे हैं। 
webdunia
एनडीआरएफ का एक सदस्य जो अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में बाढ़ का मंजर, 500 छात्र जलप्रलय में घिरे, यूनिवर्सिटी कैंपस बना टापू