Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग नाराज, बड़े आंदोलन की तैयारी

हमें फॉलो करें फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग नाराज, बड़े आंदोलन की तैयारी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (10:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। तेल के बढ़ते दामों से लोगों में भारी नाराजी है। कांग्रेस ने भी इस मामले मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। उसने 10 सितंबर को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध स्वरूप भारत बंद का आह्वान किया है।
 
शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है वहीं डीजल के दाम 72.07 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
मुंबई में पेट्रोल अब 87.39 रुपए और डीजल 76.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहे हैं। इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गई थीं।
 
कांग्रेस का कहना है कि उसने अन्य विपक्षी पार्टियों से बात की है और ज्यादातर ने इसमें साथ देने का वादा किया है। कांग्रेस ने सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 'भारत बंद' का समर्थन करें। कांग्रेस का कहना है कि ‘सोती हुई सरकार को जगाने के लिए’ उसकी ओर से आहूत 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक होगा ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।
 
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, 'आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है। मंहगाई की मार ने सभी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं। हिंसा का माहौल भी है। हर कोई परेशान है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरियाई सेना बना रही है रासायनिक हथियार, अमेरिका ने दी चेतावनी