Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्यों...

हमें फॉलो करें बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्यों...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (11:16 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट बढ़ने और अमेरिका की बढ़ती मांग के बीच कच्चे तेल के दाम 3.5 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में पेट्रोल डीजल के दामों में भारी तेजी की आशंका है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। ये सितंबर 2014 के बाद ये सबसे ज़्यादा क़ीमत है। वहीं राजधानी में डीजल 65 रुपए 31 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 81 रुपए 93 पैसे प्रतिलीटर हैं। 
 
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में आई तेजी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार कम हुआ है, जिसका मतलब है कि मांग बढ़ी है।
 
ओपेक ने कहा है कि वह चाहता है कि कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचें। तेल संपन्न पश्चिम एशिया में तनाव से भी कीमतों ऊपर रहीं। लंदन ब्रेंट 74.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि न्यूयॉर्क क्रूड 69.27 डॉलर प्रति बैरल रहा।

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल डीजल महंगा होगा और उस पर लग रहे टैक्स के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। इससे अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अलबामा में 83 वर्षीय पाइप बम हत्यारे को फांसी