Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: MP में गिरे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: MP में गिरे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव
नई दिल्ली , बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (11:33 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर के आसपास बरकरार हैं। बुधवार सुबह 6 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.17 फीसदी बढ़कर 89.38 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) भी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है।
 
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। पेट्रोल-डीजल के राज्यवार दामों में पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे महंगा होकर बिक रहा है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल का दाम कल मंगलवार के मुकाबले लगभग 1 रुपए बढ़ गया है। यहां पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 93 पैसे महंगा हो गया है। पंजाब, गोवा, जम्मू-कश्मीर व केरल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल दिख रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल 20 पैसे गिरकर बिक रहे हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.77 और डीजल 89.94, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar News: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 533 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट