Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सात सांसदों, 199 विधायकों ने नामांकन के समय नहीं दी पैन कार्ड की जानकारी, रिपोर्ट में खुलासा

हमें फॉलो करें सात सांसदों, 199 विधायकों ने नामांकन के समय नहीं दी पैन कार्ड की जानकारी, रिपोर्ट में खुलासा
, शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (09:56 IST)
नई दिल्ली। देश में सात मौजूदा सांसदों और 199 विधायकों ने अपने पैन कार्ड विवरण घोषित नहीं किए हैं, जिनकी चुनाव के वक्त नामांकन पत्र भरने के लिए आवश्यकता होती है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की इस रिपोर्ट को 542 लोकसभा सांसदों और 4,086 विधायकों के स्थाई खाता संख्या (पैन) के विवरण के विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है।

संसद और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्रों के साथ अपने हलफनामों में पैन का विवरण देना होता है। एडीआर ने एक बयान में कहा कि पैन विवरण घोषित नहीं करने वाले सबसे अधिक 51 विधायक कांग्रेस के हैं। इसके बाद भाजपा के 42 विधायक, माकपा के 25 विधायक हैं।

राज्यवार सबसे अधिक संख्या (33) केरल से है। इसके बाद मिजोरम (28) और मध्य प्रदेश (19) हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिजोरम राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 40 हैं जिसमें से 28 विधायकों ने पैन विवरण नहीं दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद