Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट को महंगा पड़ा अनुष्का का वीडियो, कूड़ा फेंकने वाले ने दोनों को भेजा कानूनी नोटिस

हमें फॉलो करें विराट को महंगा पड़ा अनुष्का का वीडियो, कूड़ा फेंकने वाले ने दोनों को भेजा कानूनी नोटिस
मुंबई , रविवार, 24 जून 2018 (12:44 IST)
मुंबई। सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से डांट खाने वाले और फिर विराट कोहली द्वारा बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से चर्चा में आए व्यक्ति ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजा है। 
 
टीवी की खबरों के मुताबिक पार्ट टाइम अभिनेता अरहान सिंह ने सोशल मीडिया पर और विराट एवं अनुष्का के लाखों ऑनलाइन प्रशंसकों के सामने उसे बदनाम करने पर शनिवार को दोनों को नोटिस भेजा है। 
 
खबर है कि अरहान ने एक न्यूज चैनल को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कहा, 'मेरे कानूनी सलाहकारों ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है। क्योंकि अभी चीजें उनके पक्ष में हैं, इसिलए अभी के लिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा..यह उचित होगा कि मैं उनके जवाब का इंतजार करूं।' 
 
गौरतलब है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर अनुष्का शर्मा ने आलीशान कार में बैठे एक शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इस वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। 
 
जल्द ही अरहान ने एक फेसबुक पोस्ट पर अपनी पहचान बताते हुए विराट और अनुष्का पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का आरोप लगाया था साथ ही अनुष्का को सभ्य तरीके से बात करने की नसीहत भी दे डाली थी। अरहान की मां ने भी बाद में अनुष्का को जमकर भला-बुरा कहा था। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 5 की मौत, 8 घायल