Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रक्षामंत्री निर्मला के अरुणाचल दौरे से चीन निराश

हमें फॉलो करें रक्षामंत्री निर्मला के अरुणाचल दौरे से चीन निराश
, सोमवार, 6 नवंबर 2017 (18:50 IST)
नई दिल्ली। चीन ने अपने अड़ियल रवैये को दोहराते हुए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर एक बार फिर विरोध जताया है। 
 
सीतारमण ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सेना के अग्रिम मोर्चों तथा पूर्वी असम में वायुसेना के ठिकानों का दौरा किया था। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र बताते हुए इस का विरोध किया है। 
           
रिपोर्टों के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस यात्रा पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि पूर्वी सेक्टर में भारत-चीन सीमा को लेकर विवाद है। उल्लेखनीय है कि चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश में भारत के शीर्ष नेताओं की यात्रा का विरोध करता रहा है।
 
सीतारमण ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में सेना की कीबितु चौकी पर जवानों के साथ बातचीत की और दुर्गम क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में उनके समर्पण तथा सेवा के लिए जवानों की सराहना की। उनके साथ पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संदिग्ध खाताधारी कर रहे हैं आधार का विरोध : रविशंकर प्रसाद