Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जूतों के सोल में 2 किलो सोना छुपाकर लाई रूसी महिला गिरफ्तार

हमें फॉलो करें जूतों के सोल में 2 किलो सोना छुपाकर लाई रूसी महिला गिरफ्तार
, रविवार, 27 जनवरी 2019 (19:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रूसी महिला के पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।
 
दिल्ली कस्टम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला 22 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली आई थी। उसके पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 64.34 लाख रुपए आंकी गई है। उसने अपने जूतों के सोल में सोना छुपा रखा था।
 
विभाग ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ जांच चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संगम में डुबकी लगाकर अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना