Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों में वरिष्ठ कैडर शामिल

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों में वरिष्ठ कैडर शामिल
, शनिवार, 21 जुलाई 2018 (10:57 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार को मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों में से चार की पहचान माओवादियों के वरिष्ठ नेताओं के रूप में हुई है।


पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि मारे गए नक्सलियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा था कि मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों में चार महिलाएं हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी. ने बताया, आज जांच पड़ताल और पहचान परेड करने के बाद आठ में से छह शवों की पहचान महिला कैडर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इनमें से चार की पहचान वरिष्ठ कैडर के रूप में हुई है। इनमें से तीन महिलाएं हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अविश्वास प्रस्ताव पर अनंत कुमार ने कहा, अन्नाद्रमुक ने हमारा समर्थन किया