Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नौसेना को मिली पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी, बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत

हमें फॉलो करें नौसेना को मिली पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी, बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत
मुंबई , शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (10:12 IST)
मुंबई। भारतीय नौसेना को पोत निर्माण इकाई मजगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने स्कॉर्पीन श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्बी ‘कलावरी’ गुरुवार को सौंप दी।
 
नौसेना के अधिकारी ने बताया कि यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर है क्योंकि यह पोत भारत समुद्री शक्ति को काफी मजबूत कर सकता है।
 
एमडीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी कलावारी को भारतीय नौसेना को सौंपने के साथ ही एमडीएल में इतिहास रच दिया गया। इन पनडुब्बियों को फ्रांसीसी नौसेना रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है। भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इनका निर्माण मुंबई में एमडीएल द्वारा किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! कश्मीर में दो आतंकी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश