Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुजफ्फरपुर कांड : शेल्टर होम के नीचे बनी थीं गुफाएं, जेल जैसी बैरक में होता था बलात्कार

हमें फॉलो करें मुजफ्फरपुर कांड : शेल्टर होम के नीचे बनी थीं गुफाएं, जेल जैसी बैरक में होता था बलात्कार
, मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (14:44 IST)
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में हुई घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार सरकार को फटकार लगाई है। सीबीआई जांच में भी रोज नए खुलासे हो रहे हैं।


सीबीआई जांच में यह पाया गया कि शेल्टर होम में गुफानुमा तहखाना बना हुआ था। इस तहखाने में जेल के जैसे कई बैकर थी। पुलिस को यहां पर कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। खबरों के अनुसार इन बैरकों को लड़कियों को गुपचुप तरीके से लाया जाता था। यहां वहशी हैवान बालिकाओं का बलात्कार करते थे।
 
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार : बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आखिर देश में क्या हो रहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि हर 6 घंटे में लडकी का रेप हो रहा है।

रोजाना चार लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही है। अदालत ने NCRB के आंकड़ों के बताते हुए कहा कि साल 2017 में 38427 बलातकार हुए। सबसे ज्यादा बलात्कार मध्यप्रदेश में और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लू बॉटल जेलिफिश आखिर क्या बला है, मुंबई के तटों पर मचाई दहशत, हमले में 150 जख्मी