Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारी बारिश से आज भी थमी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द, डिब्बे वाले भी नहीं देंगे सेवा

हमें फॉलो करें भारी बारिश से आज भी थमी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द, डिब्बे वाले भी नहीं देंगे सेवा
मुंबई , मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (09:32 IST)
मुंबई। रात भर हुई भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी मुंबई की रफ्तार थम सी गई। जगह-जगह पानी जमा है। पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाओं को रोक दिया गया है। डिब्बे वाले भी आज अपनी सेवा नहीं देंगे। 
एक रेलवे अधिकारी ने बताया, 'सोमवार रात से 200 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई है जिससे रेल की पटरियों में पानी भर गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाएं तब तक रोक दी गईं हैं जब तक कि पटरियों पर पानी कम नहीं हो जाता।'
 
अधिकारी ने बताया कि मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। हालांकि रात भर बारिश होने के बावजूद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सभी मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं। 
 
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया, 'मध्य रेलवे की सभी तीनों लाइनों - मुख्य , हार्बर और ट्रांस हार्बर पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।' उसने अपने यात्रियों का धन्यवाद करने के लिए भी ट्वीट किया। भारी बारिश के बावजूद सेवाएं जारी रखने के लिए कई यात्रियों ने मध्य रेलवे को संदेश और ट्वीट भेज कर धन्यवाद दिया था। 
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक भारी और भीषण बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है। 
 
मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, 'शहर भर में पानी भरा होने के कारण हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है।' (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्लीवासी अब मोबाइल एप से कर सकेंगे अवैध निर्माण की शिकायत