Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ने कहा, मैं कांग्रेस में शामिल होने वाला था, टिकट भी तय था...

हमें फॉलो करें मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ने कहा, मैं कांग्रेस में शामिल होने वाला था, टिकट भी तय था...
, बुधवार, 8 अगस्त 2018 (15:43 IST)
पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने का विचार कर रहा था और यह लगभग फाइनल भी हो चुका था। 
 
ब्रजेश ने बुधवार में कोर्ट पेशी के दौरान मीडिया से कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाला था। मुजफ्फरपुर से विधानसभा चुनाव लड़ना भी लगभग तय हो गया था। ठाकुर ने कहा कि किसी भी लड़की ने मेरा नाम नहीं लिया है। 
webdunia
आरोपी ब्रजेश ने कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। हालांकि उसने कहा कि बिहार की मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा राजनीतिक विषयों पर जरूर बातचीत हुई थी। किसी काम के सिलसिले में चर्चा नहीं हुई। उसकी वर्मा से 5 महीने में 17 बार बात हुई है।
 
महिलाओं ने स्याही फेंकी : इस बीच, ब्रजेश को जब अदालत लाया गया था तब महिलाओं ने विरोधस्वरूप उसके चेहरे पर स्याही फेंक दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्राइव से चार्ज होगी यह कार, जल्‍द आएगी बाजार में, जानिए कीमत...