Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून दिल्ली पहुंचा, दो-तीन दिनों में पूरे देश में छा जाएगा

हमें फॉलो करें मानसून दिल्ली पहुंचा, दो-तीन दिनों में पूरे देश में छा जाएगा
, गुरुवार, 28 जून 2018 (15:47 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से एक दिन पहले दिल्ली पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। अगले दो-तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा।


मौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा। दिल्ली में मानसून सामान्यत: 29 जून को पहुंचता है जबकि पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई को पहुंचता है।

आईएमडी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।
साथ ही आईएमडी ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान और पूरे देश में अगले दो-तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। इस वर्ष मानसून तय समय से तीन दिन पहले 28 जून को केरल पहुंचा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विरासत में मिली राजनीति से क्या राहुल कर पाएंगे न्याय...