Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून

हमें फॉलो करें इस वर्ष सामान्य रहेगा मानसून
, मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (16:56 IST)
नई दिल्ली। इस साल मानसून की वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जारी अपने पहले पूर्वानुमान में कहा है कि इस वर्ष मानसून दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत रहेगा। हालांकि पिछले वर्ष यह 97 प्रतिशत रहा था।
 
मौसम विभाग के वर्गीकरण के अनुसार मानसून के 96 से 104 प्रतिशत के दायरे में रहने पर इसे सामान्य माना जाता है। यदि यह 90 से 96 प्रतिशत के दायरे में रहता है तो उसे सामान्य से कम और 90 प्रतिशत से नीचे रहने पर अपर्याप्त माना जाता है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय माल्या से हो पाएगी कर्ज वसूली?