Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी के मंत्री बोले, चुनाव 2019 में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

हमें फॉलो करें मोदी के मंत्री बोले, चुनाव 2019 में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा
लंदन , शुक्रवार, 22 जून 2018 (07:28 IST)
लंदन। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। 
 
उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन - भारत लीडरशिप सम्मेलन को दिल्ली से वीडियो के जरिए संबोधित किया। अगले साल आम चुनावों संबंधी एक सवाल पर गोयल ने कहा, 'हमारी उपलब्धियों के आधार पर, मुझे भरोसा है कि 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।'
 
उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने देश को भविष्य के लिए तैयार बनाने हेतु ईमानदार व पारदर्शी प्रणाली बनाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि गोयल रेल व कोयला मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए दहाई अंक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना असंभव नहीं है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर, अर्जेन्टीना को 3-0 से हराकर क्रोएशिया 'नाकआउट' में