Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का तंज, केवल चुनावों में भारत लौटते हैं मोदी

हमें फॉलो करें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का तंज, केवल चुनावों में भारत लौटते हैं मोदी
मुंबई , गुरुवार, 24 मई 2018 (07:36 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री केवल चुनावों के दौरान देश में रहते हैं और चुनाव खत्म होते ही देश छोड़कर चले जाते हैं। 
 
ठाकरे ने बुधवार को 28 मई को होने वाले पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के समर्थन में वसई में एक रैली को संबोधित किया। 
 
webdunia
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री विदेश की यात्रा करते रहते हैं और वे (भाजपा) कहते हैं कि देश बदल रहा है। वह केवल चुनाव के समय लौटते हैं। लेकिन एक बार चुनाव खत्म हो जाने पर वह फिर बाहर चले जाते हैं। 
 
वर्ष 2014 के आम चुनावों में 'अबकी बार मोदी सरकार' नारे के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'अगली बार यह फुस्का बार होगा।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-11 : क्वालिफायर-2 में आसान नहीं होगा हैदराबाद पर कोलकाता का पार पाना