Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#MeToo में फंसे एमजे अकबर इस्तीफा देने के बाद भी मोदी सरकार में मंत्री!, बुकलेट में फोटो छपने के बाद विवाद

हमें फॉलो करें #MeToo में फंसे एमजे अकबर इस्तीफा देने के बाद भी मोदी सरकार में मंत्री!, बुकलेट में फोटो छपने के बाद विवाद
, सोमवार, 21 जनवरी 2019 (12:57 IST)
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत के पहले ही दिन विवाद हो गया। यह विवाद आयोजकों की ओर से बांटी जा रही फोटो बुकलेट में पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का फोटो छपने के कारण हुआ है। फोटो छपने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना की जा रही है।


एक समाचार चैनल के अनुसार प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को एक बुकलेट दी जा रही है। बुकलेट में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं।

बुकलेट में एमजे अकबर को अभी भी विदेश राज्यमंत्री बताया गया है, जबकि #MeToo अभियान के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दबाव के बीच उन्‍होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बुकलेट के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के साथ पूर्व मंत्री एमजे अकबर की तस्वीर दिखाई दे रही है।

पिछले वर्ष कई महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद विपक्ष की ओर से सरकार पर एमजे अकबर को हटाने का दबाव बनाया गया था। जिसके बाद एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
(चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI विवाद : एम. नागेश्वर राव की नियुक्ति मामले की सुनवाई से अलग हुए CJI रंजन गोगोई