Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#METOO में फंसे मोदी के मंत्री, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप...

हमें फॉलो करें #METOO में फंसे मोदी के मंत्री, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप...
, मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (11:55 IST)
यौन शोषण के खिलाफ शुरू किए गए #metoo अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। बॉलीवुड के बाद अब इसमें राजनीतिक हस्तियों के नाम भी इसमे सामने आ रहे हैं। विदेश मंत्री राज्यमंत्री एमजे अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं।
 
2017 में एक महिला पत्रकार ने आपबीती बताई थी। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट किया है। ट्‍वीट में उसने कहा कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। उसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में उसे जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
 
वहीं आरोप लगाने वाली एक महिला ने कहा कि 'टू द हार्वे वेनस्टींस ऑफ द वर्ल्ड' नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब ऑफर की। उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। अकबर ने हिन्दी गाने भी गाए।
 
इन आरोपों के बाद विपक्ष ने एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग भी की है। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साबरकांठा : उत्तर भारतीयों में खौफ, करीब 20 हजार लोगों ने छोड़ा गुजरात, मुख्यमंत्री का दावा 48 घंटे में नहीं हुई कोई घटना...