Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमजे अकबर यौन शोषण मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने भी चुप्पी साधी

हमें फॉलो करें एमजे अकबर यौन शोषण मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने भी चुप्पी साधी
, बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (15:33 IST)
नई दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्रि परिषद में अपने सहयोगी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर टिप्पणी से बुधवार को इंकार कर दिया। 
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने मात्र इतना ही कहा कि यह प्रश्न आज के मंत्रिमंडल के विषय से संबंधित नहीं है।
webdunia
इसके अलावा गुजरात में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों के बारे में भी उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
 
उल्लेखनीय है कि 'मीटू' अभियान के तहत अब तक कम से कम छह महिलाओं ने अकबर पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाबालिग लड़के ने महिला को सेक्स से किया इंकार तो बन गई हैवान, और...