Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Prediction : मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी आंधी-तूफान की चेतावनी

हमें फॉलो करें Weather Prediction : मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी आंधी-तूफान की चेतावनी
, सोमवार, 9 मार्च 2020 (12:38 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम दिसंबर का अहसास दिला रहा है। फरवरी में शुरुआत में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब अब मौसम में ठंडक है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से मैदान इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। हिमाचल के कुछ स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 11 और 12 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
 
मौसम विज्ञान विभाग ने 11 और 12 मार्च को राजस्थान और पूर्वी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। 12 मार्च को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च दिल्ली में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देश के दूसरे राज्यों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

हिमाचल में पारा शून्य से नीचे : हिमाचल प्रदेश में ठंड के हालात बने हुए हैं और सोमवार को केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
दिल्ली में भी तापमान घटा : दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 1600 से ज्यादा अंकों की गिरावट, 31 प्रतिशत गिरे कच्चे तेल के दाम