Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में फिर तेज हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, आज से जेल भरो आंदोलन

हमें फॉलो करें मुंबई में फिर तेज हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, आज से जेल भरो आंदोलन
मुंबई , बुधवार, 1 अगस्त 2018 (09:40 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में मराठा आंदोलन की आंच तेज होती जा रही है। राज्य में मंगलवार को एक श्रमिक और एक छात्र के अपनी जान लेने के साथ ही मराठा आरक्षण की मांग को लेकर खुदकुशी करने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मुंबई में आज से जेल भरो आंदोलन फिर शुरू हो रहा है। 
 
मराठा समुदाय के लोगों ने कहा है कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने में ‘विफल’ रही है और इसके खिलाफ वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे। सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने बताया कि मराठा समुदाय के लोग कल मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे।
 
इससे पहले मराठा संगठनों ने कहा था कि उनकी आरक्षण की मांग के समर्थन में नौ अगस्त को मुंबई में एक महारैली की जाएगी।
 
पुलिस के मुताबिक औरंगाबाद जिले में फुलांबरी तहसील के वदोदबाजार गांव में 17 वर्षीय छात्र ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप हरि म्हेस्के को दसवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन मराठा आरक्षण नहीं होने के कारण एक जूनियर कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में उसका नामांकन नहीं हो सका था।
 
म्हास्के के खुदकुशी कर लेने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव के 35 वर्षीय खेत मजदूर अभिजीत देशमुख ने अपने घर के समीप एक पेड़ से फांसी लगा ली।
 
उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आ‍ठ प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई के तटों पर जहरीली जेलीफिश, काटकर बहरा कर सकती है यह खतरनाक मछली