Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रवासी भारतीयों का पत्नी को छोड़ देना बड़ी समस्या : मेनका

हमें फॉलो करें प्रवासी भारतीयों का पत्नी को छोड़ देना बड़ी समस्या : मेनका
, शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (19:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों का अपनी पत्नी को छोड़ देना एक बड़ी समस्या है और सरकार पहली बार इन महिलाओं की मदद करने का प्रयास कर रही है।
 
 
गांधी ने यहां 'प्रवासी विवाह और महिला एवं बाल तस्करी' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रवासी भारतीय विवाह करने के बाद पत्नियों को छोड़ रहे हैं। यह एक बड़ी समस्या है। सरकार पहली बार ऐसी महिलाओं की मदद करने का प्रयास कर रही है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
 
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार शादी करके पत्नियों को छोड़ देने वाले प्रवासी भारतीयों को भगोड़ा अपराधी घोषित करने और उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए आपराधिक दंड संहिता में बदलाव संबंधी विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में लेकर आएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बढ़ रही अमेरिका में शरण मांगने वाले भारतीयों की संख्या : सुषमा स्वराज