Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी पर ममता का कटाक्ष, एक पंडाल नहीं बना सकते, देश क्या बनाएंगे

हमें फॉलो करें मोदी पर ममता का कटाक्ष, एक पंडाल नहीं बना सकते, देश क्या बनाएंगे
कोलकाता , शनिवार, 21 जुलाई 2018 (18:33 IST)
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए हम भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा की सीटें जबरदस्त रूप से कम होंगी। ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर रैली में मोदी के टेंट के गिरने पर कटाक्ष करते हुए कहा- वे एक पंडाल नहीं बना सकते तो वे देश का निर्माण कैसे करेंगे?
 
तृणमूल की वार्षिक शहीद दिवस रैली के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। यह हमारा संकल्प है। देश को बचाने के लिए भाजपा को बाहर करेंगे। हम जनवरी में यहां एक बड़ी रैली करेंगे और सभी नेताओं (विपक्षी) को बुलाएंगे। पार्टी की पश्चिम बंगाल में अभी 34 लोकसभा सीटें हैं।
webdunia
भाजपा को मात देने के लिए संघीय मोर्चे के विकल्प को बढ़ावा देने वाली बनर्जी ने कहा कि हमें कुर्सी की चिंता नहीं है। हमें केवल जनता और देश की चिंता है। मेदिनीपुर रैली में मोदी के टेंट के गिरने पर भगवा पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक पंडाल नहीं बना सकते तो वे देश का निर्माण कैसे करेंगे?
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा की सीटें कम होंगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान उन्हें (राजग को) 325 मत मिले लेकिन 2019 लोकसभा चुनावों में उनकी ताकत घटकर 100 सीटों तक सीमित हो जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोज व्यायाम करने से प्रदूषण वाले इलाकों में हार्ट अटैक का खतरा कम