Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेन्द्र सिंह धोनी बने राजकीय अतिथि, बढ़ा विवाद...

हमें फॉलो करें महेन्द्र सिंह धोनी बने राजकीय अतिथि, बढ़ा विवाद...
, मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (10:30 IST)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शिमला छुट्टियां मनाने गए हैं। वे पत्नी साक्षी और बेटी जीवा शिमला पहुंचे। उनके हिमालच प्रदेश के दौरे पर विवाद शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने महेन्द्र सिंह धोनी को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। धोनी पांच दिन तक शिमला में रहेंगे और उनके रहने-खाने का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। धोनी को राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
 
बताया जाता है कि यहां धोनी निजी कंपनी के शूट के लिए शिमला गए हैं। ऐसे में विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि धोनी जब निजी कंपनी के लिए शूट करेंगे तो उनका खर्चा राज्य सरकार क्यों उठा रही है?
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि अगर धोनी एक महान क्रिकेटर हैं, लेकिन उनका खर्चा राज्य सरकार उठा रही है, यह ठीक नहीं है। इस प्रकार की सुविधाएं सभी खिलाड़ियों मिलनी चाहिए? उधर बचाव में राज्य सरकार के मंत्री विपिन परमार का कहना है कि धोनी के यहां आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, मोमो गेम से दो मौतें, आपके पास आए रिक्वेस्ट तो करें यह काम...