Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ा

हमें फॉलो करें केरल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ा
, गुरुवार, 8 मार्च 2018 (10:50 IST)
कन्नूर। लेनिन की मूर्ति तोड़ने के बाद से महापुरुषों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने संबंधी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लेनिन के बाद पेरियार, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं को निशाना बनाया गया। आज केरल के कन्नूर में थालीपारंबा इलाके में कुछ लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।
 
बुधवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद आज कन्नूर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। उनका चश्मा टूटा मिला है।

प्रतिमा को पहुंचे नुकसान के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा पर चश्मे की नक्काशी को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा प्रतिमा पर जो हार चढ़ाया गया था वह भी नजदीक ही पड़ा मिला।
 
अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा तालिपरम्बा तालुका कार्यालय के नजदीक लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है उनकी पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।
 
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से जाता नजर आ रहा। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को प्रतिमा की ओर पत्थर उछालते देखा था, जिसके बाद वह व्यक्ति भाग गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दाऊद का साथी फारुक टकला गिरफ्तार, दुबई से मुंबई लाया गया